चार्ज ग्रहण करते नवागंतुक एसएसपी अविनाश पांडे
मेरठ। नए एसएसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संगठित होकर अपराध करने वाले बदमाशों की कमर तोड़ी जाएगी। महिला की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि जिले में पुलिसिंग शासन और डीजीपी द्वारा निर्धारित 10 प्राथमिकताओं के अनुसार की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। एसएसपी पांडेय ने कहा कि कि मेरठ जैसे संवेदनशील जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।अपराधियों से अच्छी तरह निपटा जाएगा।