फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज और कल होगी सीटेट परीक्षा, 30 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी या सीटेट) शनिवार और रविवार को शहर में 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिन इस परीक्षा में करीब 30 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली (पेपर-टू कक्षा 6 से 8 के लिए) सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली (पेपर-वन कक्षा 1 से 5 के लिए) दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी।
अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए पेपर-टू में सुबह 7:30 बजे से और पेपर-वन में दोपहर 12:30 बजे से गेट खोला जाएगा। प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 24 अभ्यर्थी ही बैठाए जाएंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर एक विशेष होलोग्राम लगाया जाएगा जो बायोमेट्रिक पहचान की पुष्टि करेगा। कक्ष निरीक्षक केवल उसी अभ्यर्थी को प्रवेश देंगे जिसके एडमिट कार्ड पर यह होलोग्राम मौजूद होगा। इससे नकल, अनधिकृत प्रवेश और अन्य अनियमितताओं को पूरी तरह रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को केएल इंटरनेशनल स्कूल में बैठक हुई जिसमें सीबीएसई टीम की प्रतिनिधि रमनदीप कौर, विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिंटेंडेंट (सीएस) और मेरठ, बिजनौर, नोएडा और अन्य शहरों से आए पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) सहित करीब 60 सीटीईटी टीम सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी टीम सदस्यों से परीक्षा के दौरान सतर्कता, निष्पक्षता और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें