फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौपाल लगाकर किसानों को बताएं फार्मर रजिस्ट्री के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर के पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार रणविजय सिंह, कृषि विभाग से वैभव प्रताप सिंह, रामानुज व लेखपाल आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ आयोजित गोष्ठी में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार अब किसानों को सीधा लाभ देगी। इसके लिए किसान की फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री करने जाते हैं तो वेबसाइट बंद मिलती है और वह वापस आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से इस साइट में तकनीकी समस्या चल रही है। देर रात तक फार्मर रजिस्ट्री के आवेदन किए गए। बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांवों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कई गांवों में तहसीलदार रणविजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अफजलपुर रानी नगला में कृषि विभाग से विकास कुमार, राजू कुमार व लेखपाल ने फार्मर रजिस्ट्री की। इस दौरान साइट में कई बार तकनीकी समस्या आई।
विज्ञापन

वहीं, खरखौदा क्षेत्र के गांव फफूंडा गांव में जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसडीएम सदर कमल किशाेर ने रात्रि में पहुंचकर चौपाल लगाई, जहां फार्मर रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं को सुना। निराश्रित गाेवंश की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से अपील की कि गोवंशों को निराश्रित न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें