मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के लोकनृत्य, गीत-संगीत और वाद्य यंत्रों से परिचित कराया गया।
छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन, भाषण और हस्तशिल्प कला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस पहल से युग्मित राज्यों की समृद्ध विरासत को समझने में मदद मिली। इस अवसर पर शिक्षिकाएं वंदना सिंह, निधि राजवंशी, प्रिया गौड़, रेनू शर्मा और मीनू शर्मा भी उपस्थित रहीं। संवाद