फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर हवन और विद्यारंभ संस्कार का आयोजन

Wed, 29 Jul 2026 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सनातन धर्म शिशु मंदिर एवं इंटर विद्यालय कंकरखेड़ा में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई।
विज्ञापन

यज्ञ में यजमान आदेश पंडित, डॉ. रविदत्त भाटिया और अशोक भाटिया अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के सदस्य एवं विधायक अमित अग्रवाल ने बच्चों, उनकी माताओं और शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधक विश्व मोहन नौटियाल ने विद्यालय परिसर में बच्चों और माताओं के जुलूस का स्वागत किया। प्रधानाचार्य गीता पुंडीर एवं नमिता जैन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें