मेरठ। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने लंबे समय बाद सोमवार को विकास भवन में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि यह बैठक सरकार एवं संगठन के समन्वय की है। संगठन और सरकार एक गाड़ी के दो पहिए हैं। बिना समन्वय के कोई भी गाड़ी सही दिशा में और सही तरीके से नहीं चल सकती।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना समेत सभी मंडल अध्यक्ष कमिश्नर ह्षिकेश भास्कर यशोद, डीएम डॉ. वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
कुटिया चौराहे पर नेताओं के साथ ली चाय की चुस्की
प्रभारी मंत्री धर्मपाल ने मेरठ कॉलेज के पास कुटिया चौराहे पर चाय की दुकान पर पार्टी नेताओं के साथ कुल्हड़ की चाय की चुस्की ली। प्रभारी मंत्री को हल्के-फुल्के अंदाज में बातें करते देखकर पार्टी नेता भी हैरान रह गए। इस दौरान रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. धनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
रूड़की रोड स्थित कोणार्क कॉलोनी में भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत किया। इस दौरान महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी, समीर चौहान, अंकित सिंघल, संजय गुप्ता, सनी गुप्ता, दीपक गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद