फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज में लगे शिलापट तोड़ने के मामले में कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओं की शिकायत पर शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के नाम से लगे शिलापट तोड़ने के लगे थे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में विधायक व सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों के शिलापट तोड़ने और फर्जी शिलापट लगाने के मामले में कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व प्रवक्ताओं की शिकायत पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।
कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, पूर्व प्रवक्ता चौधरी नरेशपाल, ब्रजपाल अहलावत, पूर्व कोषाध्यक्ष विमल कुमार और पूर्व सदस्य दीपक कुमार के नाम से शासन के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार द्वारा पूर्व में जनप्रतिनिधियों की निधि से बने भवनों और विकास कार्यों के शिलापटों को हटाकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, एमएलसी स्व. ओम प्रकाश शर्मा की निधि से बने बरामदे, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि की निधि से बने बरामदे, पूर्व विधायक अतुल खटीक द्वारा बनवाई गई कंप्यूटर लैब और पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना की सांसद निधि से बनी सी सी रोड के निर्माण पर लगे आधिकारिक शिलापटों को हटवा दिया गया। आरोप है कि करीब 50 वर्ष पुरानी विज्ञान लैब और स्टाफ रूम के फर्श मरम्मत जैसे कार्यों पर प्रधानाचार्य और अन्य लोगों ने अपने नाम के फर्जी व गैर-कानूनी पत्थर लगवा लिए हैं।
विज्ञापन

इस गंभीर मामले में शिकायतकर्ता विमल कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और साक्ष्यों का संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश, प्रताप सिंह बघेल ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संलग्न अभिलेखों के आलोक में प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी आरोपों को झूठा व निराधार बताया, उनका कहना है कि किसी का कोई पत्थर न तो हटाया गया और न ही तोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें