फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पंचायत करनावल में निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पंचायत करनावल में कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों के निर्माण कार्यों में अनियमितता तथा भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी मेरठ कार्यालय द्वारा इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत करनावल और नायब तहसीलदार सरूरपुर जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया कि नगर पंचायत करनावल के वार्ड 11 के सभासद रूपेश कुमार द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। सभासद रूपेश कुमार ने अपने नोटिस में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के उपयोग, मानकों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोषियों से भुगतान की गई धनराशि ब्याज सहित वसूलने की मांग की थी। उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने मामले की जांच के लिए दोनों अधिकारियों को संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें