फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बवाल के बाद मुख्यालय के आदेश, आरएएफ की पूरी कंपनी फोर्स रहेगी एक साथ

Sun, 22 Dec 2019 11:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद आरएएफ मुख्यालय ने आदेश दिए हैं कि पूरी कंपनी फोर्स एक साथ रहेगी। मेरठ के लिए शनिवार को दो कंपनी फोर्स मिलनी थी, लेकिन एक कंपनी फोर्स को सहारनपुर में भेज दिया। मेरठ, सहारनपुर, रामपुर और मुरादाबाद में आरएएफ की एक एक कंपनी फोर्स लगाई गई है। प्रत्येक कंपनी फोर्स में कंपनी कमांडर के ऊपर आरएएफ केे असिस्टेंट कमांडेंट और डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


वेदव्यासपुरी स्थित रैपिड एक्शन फोर्स की 108वीं वाहिनी से मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी और अन्य जिलों में सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ भेजी जाती है, लेकिन आरएएफ वाहिनी से चार कंपनी फोर्स ही वाहिनी से बाहर सुरक्षा के लिए भेजी जा सकती है।

अन्य फोर्स कैंप, शस्त्रागार, अन्य सुरक्षा और वाहिनी की व्यवस्था देखती है। आरएएफ वाहिनी वेस्ट यूपी में सुरक्षा का सबसे सुरक्षित क्षेत्र है, वाहिनी के अतिथि गृह में प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री भी रात्रि विश्राम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ में आरएएफ की एक कंपनी फोर्स लगाई गई थी। जिसके बाद मेरठ में बवाल हुआ तो जिला प्रशासन ने इमरजेंसी कॉल पर आरएएफ से और फोर्स बुलाई गई। शहर के हालात संभालने के लिए आरएएफ वाहिनी के कमांडेंट शैलेंद्र कुमार को खुद क्यूआरटी के साथ निकलना पड़ा। बवालियों द्वारा की गई फायरिंग में आरएएफ के एसआई वीडी शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी से किया इनकार
शनिवार सुबह से ही आरएएफ की एक कंपनी फोर्स हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात थी। फोर्स में डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार और असिस्टेंट कमांडेंट गौरव कुमार तैनात रहे। दोपहर के समय एसपी सिटी एएन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने आरएएफ के अधिकारियों से कहा कि आधी फोर्स हापुड़ अड्डा रहे और आधे जवानों को भूमिया पुल भेज दिया जाए।

जिसके बाद आरएएफ ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सख्त आदेश हैं कि पूरी कंपनी एक साथ रहेगी। शहर के किसी भी हिस्से में रहें, एक साथ आरएएफ चलेगी और फ्लैग मार्च निकालेंगे।

मेरठ से पीएसी भी भेजी गई
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी और रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में वाहिनियों से बाहर के लिए सात सात कंपनी फोर्स है। ऐसे में मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के अलग अलग जिलों में पीएसी भेजी गई है। छठीं वाहिनी के सेनानायक नितिन तिवारी ने बताया कि मेरठ में सभी संवेदनशील स्थानों पर पीएसी लगाई गई है। अन्य जिलों के लिए भी फोर्स गई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें