हापुड़ रोड पर हुए बवाल में पुलिस की तरफ से थाना लिसाड़ी गेट पर आसिफ पुत्र जुग्गी निवासी झिलमिल कालोनी दिल्ली हाल निवासी लिसाड़ी गेट, जहीर पुत्र मुंशी निवासी रशीदनगर लिसाड़ीगेट, मोहसिन पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला गुलजार इब्राहिम भूमिया पुल ब्रह्मपुरी, आसिफ पुत्र शाहिद निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, अलीम पुत्र हबीब निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट, राशिद पुत्र याकूब निवासी बनियापाड़ा, बिलाल, इकबाल, सद्दाम आदि सहित 180 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें पांच युवकों की बवाल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को 24 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में शुक्रवार को हुए बवाल में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या- 7 की अदालत में पेश किया। सभी पर संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
अदालत ने इस मामले में आरोपी आबिद, वसीम, परवेज, वसीम, तालिब, आमिर निवासी सिवालखास, समीर, मोईन, आदिल, जुबैर, राशिद, सद्दाम व बाबर निवासी नगलाकुंभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
यहां लगाया पुलिस का पहरा
हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद पुलिस चौकी पर छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट नितिन तिवारी व एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, दस थानेदार, एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। 24 संवेदनशील प्वाइंटों पर पांच-पांच दरोगा और 10-10 सिपाही तैनात किए गए हैं।
गोली से घायल युवक
1. सालिम पुत्र शमशाद निवासी ताला फैक्टरी लिसाड़ीगेट
2. समद पुत्र इकबाल निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट
3. रहीस निवासी भूमिया का पुल
4. अमजद निवासी भूमिया का पुल
5. खुर्शीद पुत्र वाहिद निवासी सूरजकुंड