फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों पर एक ही चालक भेजने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी की बसों पर एक ही चालक भेजने का विरोध
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को आपातकालीन बस सेवा के जरिये उनके घर पहुंचाने वाला विभाग रोडवेज ही प्रवासियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लंबी दूरी की बसों पर एक चालक भेजने पर चालकों ने विरोध जताया है। चालकों ने इस संबंध में एक वीडियोे भी वायरल किया है।
रोडवेज की ओर से 350 किमी से ज्यादा दूरी वाली बसों पर भी सिंगल ड्राइवर की व्यवस्था की जा रही है। जबकि इन बसों पर डबल ड्राइवर भेजे जाने के आदेश हैं। 1000 से 2000 किमी (अप-डाउन) बस चलाने वाले चालक की थकान और नींद की झपकी से बड़ा हादसा हो सकता है। चालकों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वीडियो वायरल किया है। सोहराब गेट डिपो के करीब एक दर्जन चालकों ने वायरल वीडियो में अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है। चालक कह रहे हैं कि पूर्वांचल जाने वाली बसों पर सिंगल ड्राइवर भेजा जा रहा है। दूसरा ड्राइवर मांगे जाने पर अधिकारी हड़का रहे हैं और कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। पिछले दिनों झारखंड गई चार बसों पर भी सिंगल ड्राइवर भेजे गए। एक बस को आने-जाने में करीब 2400 किमी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
रोडवेज मेरठ रीजन के क्षेत्रीय मैनेजर नीरज सक्सेना का कहना है कि लंबी दूरी की बसों पर दो चालक भेजे जाने का प्रावधान है। अगर कहीं इसका उल्लंघन हो रहा है तो यह गंभीर है। इसे दिखवाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें