फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे संप्रदाय के लोगों को मकान बेचने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी के पूर्वी कल्याण नगर में एक परिवार द्वारा दूसरे संप्रदाय के प्राेपर्टी डीलर को मकान बेचने का लगातार विरोध चल रहा है। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कालोनी में लोगों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

कमल दत्त शर्मा ने बताया कि पूर्वी कल्याण नगर में काफी समय से खाली पड़ा मकान बिक गया है। एक प्रोपर्टी डीलर ने उस मकान को बेचने की डील कर ली है। इसके चलते वह दूसरे संप्रदाय के लोगों को मकान दिखा रहा है। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था संकट में पड़ सकती है। कहा कि किसी भी सूरत में दूसरे संप्रदाय के प्राेपर्टी डीलर को मकान बेचने नहीं दिया जाएगा। भाजपा नेता मीनल गौतम ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कालोनी का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें