फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म का विरोध, राजपूतों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, दी चेतावनी

Thu, 05 Oct 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म को लेकर राजपूतों का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में महारानी पद्मावती पर बन रही फिल्म को लेकर राजपूत समाज में नाराजगी है। राजपूत उत्थान सभा पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन देने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सदीप राणा, उज्ज्वल चौहान, निखिल, गौरव, कान्हा राणा, सचिन आदि ने बताया कि बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भारतीय संस्कृति की महान वीरांगना महारानी पद्मावती के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उनका प्रेम प्रसंग अलाउद्दीन खिलजी के साथ दिखाया जा रहा है। इस प्रेम प्रसंग की कहानी का कहीं भी किसी भी पुस्तक में जिक्र नहीं है। ऐसे में मनगढ़ंत तरीके से कहानी तैयार करना हिंदू सभ्यता, राजपुताना गौरव और नानी जाति के स्वाभिमान पर धब्बा है। यदि यह फिल्म बनती है तो इससे देश में अशांति फैल सकती है। ऐसे में इतिहास से खिलवाड़ कर बनाई जा रही इस फिल्म पर रोक लगाई जाए। अन्यथा राजपूत समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन लेकर पहुंचने वालों में जितेंद्र राणा, विशु राणा, रोहित, सौरभ, कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें