मेरठ में शास्त्रीनगर निवासी एक छात्रा के उसके प्रेमी ने अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा शहर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा का एक साल से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि तीन महीने पहले प्रेमी छात्रा को घुमाने की बात कहकर दिल्ली ले गया था। जहां पर उसको नशीला पदार्थ देकर अश्लील फोटो खींच लिए। इसकी जानकारी पर छात्रा ने प्रेमी से नाता तोड़ लिया था। लेकिन वह फोटो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी प्रेमी ने एक सप्ताह पहले छात्रा के अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दिए। यह बात छात्रा ने परिजनों को बताई। मंगलवार को छात्रा और उसके परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/