फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना में 18 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब 18 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाने का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया है। सोमवार को व्यापारियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया। व्यापारियों का कहना कि 18 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाने से पार्किंग की समस्या बड़ी होगी।
विज्ञापन

गढ़ रोड व्यापार समिति का प्रतिनिधि मंडल संरक्षक मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापारियों ने महापौर और नगर आयुक्त से सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय में मुलाकात की है। आरोप है कि गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्य में गलत डिजाइन हुआ है। जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग पर अभी मेट्रो का कोई प्रस्ताव या प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति डीपीआर रिपोर्ट नहीं है, फिर भी अनावश्यक रूप से वहां 18 फुट चौड़े डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियों के सामने की पार्किंग सुविधा समाप्त हो जाएगी, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। उन्होंने कहा है कि इस मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था के बारे में नहीं सोचा गया।
इस मार्ग पर 40 से अधिक रेस्टोरेंट, 6 मंडप, 8 से अधिक अस्पताल, चार से अधिक बड़े-बड़े गाड़ियों के शोरूम, सोहराबगेट बस स्टैंड, 12 से अधिक बड़े मार्केट कॉम्प्लेक्स, गैस एजेंसी, अनेकों दो पहिया वाहन के शोरूम सहित हजार से अधिक व्यापारियों के प्रतिष्ठान है। अभी तक बिजली के तारों को भूमिगत करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पहले ही दो बार सड़क खोदी जा चुकी है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों की मांग है कि डिवाइडर की चौड़ाई 2 फुट की जाए अथवा सड़क के बीच डिवाइडर पर 50-50 मीटर के अंतराल पर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति संरक्षक मनोज गुप्ता, महामंत्री मदन लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, प्रफुल्ल सिंघल, विजेंद्र गर्ग, शुभम शर्मा, शोभित गोयल, अजय बजाज, अनिल कुमार, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, अक्षय मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
सीएम ग्रिड योजना का डिजाइन लखनऊ से ही निर्धारित है। लोकल स्तर पर उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। व्यापारियों ने अपनी समस्या बताकर 18 फीट चौड़े डिवाइडर का विरोध जताया हैं, इसकी जानकारी शासन को भेजी जाएगी। निर्माण कार्य जल्द हो, इसके लिए ठेकेदार को बोला गया है।
विज्ञापन

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें