फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंत्री स्वदेश सिंह बोले- चुनाव हारने पर विपक्ष को दिखती है, ‘वोट चोरी’, ईवीएम पर हो रही राजनीति

Thu, 08 Oct 2026 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह ने विपक्ष पर EVM और वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उस पर आरोप लगाना उचित नहीं है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह ने ईवीएम और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, केरल और पंजाब में भी ईवीएम से चुनाव हुए हैं, लेकिन विपक्ष को वहां कोई समस्या नहीं दिखाई देती। चुनाव हारने के बाद ही उसे वोट चोरी नजर आती है। उन्होंने चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए उस पर राजनीति करने को गलत बताया।

विज्ञापन


चुनाव हारने पर ही वोट चोरी क्यों दिखती है
स्वदेश सिंह ने कहा कि विपक्ष को वास्तविक मुद्दों पर काम करना चाहिए, न कि फर्जी मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि अगर दो राज्यों में वोट चोरी हो सकती है तो तीन राज्यों में ऐसा क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि EVM के नाम पर विपक्ष राजनीति कर रहा है और उसके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है।

यह भी पढ़ें: बागपत: परचून की दुकान में भीषण आग, दो सिलिंडर फटे; पांच साल की मासूम व महिला की मौत, कई अंदर फंसे

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी को लेकर कही यह बात
राहुल गांधी पर एफआईआर के मामले में स्वदेश सिंह ने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं और प्रदर्शन करना उनका काम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में जनता का सामना करने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को भी गलत बताया।

भाजपा को बताया अंतिम पायदान के व्यक्ति की पार्टी
स्वदेश सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में केवल सोचती ही नहीं, बल्कि उसके लिए काम भी करती है। उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने 13 करोड़ शौचालय और साढ़े चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए हैं।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 हजार कार्यक्रम
स्वदेश सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 6,000 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। अगले 10 दिनों में 4,000 और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में 200 करोड़ कोविड शॉट लगाए गए और 80 करोड़ लोगों को लगातार पांच किलो अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में मिले 37 सर्वोच्च सम्मानों का भी उल्लेख किया और इसे भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें