फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवाें के शोषण का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक संयुक्त रूप से आयोजित की गई। इसमें जनपद के सभी सचिवों ने भाग लिया। बैठक में ग्राम सचिवाें के शोषण के विरुद्ध हुंकार भरी। बैठक का संचालन प्रदीप चौधरी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम सचिव के रूप में कार्य कर रहे ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी ने वर्तमान में विभागीय कार्यों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके अलावा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और वेतन रोकने आदि पर आक्रोश व्यक्त किया गया। दोनों संघों के जिलाध्यक्ष नकुल धामा व नरेंद्र प्रधान द्वारा साथियों को भरोसा दिया गया कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्य के बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में शिवम यादव, विशन सिंह, दीपक कुमार, पवन, प्रियंका यादव, पंकज, विक्रांत त्यागी, विश्वास शर्मा, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र गिरी, राजीव शर्मा, अमित चौधरी, संजीव कुमार, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें