सरधना। हिंदू जागरण के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सूर्यदेव त्यागी ने अपने आवास पर रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान कहा कि देश की सीमा पर आतंकवाद खत्म होने तक ऑपरेशन सिंदूर जारी रहना चाहिए।
आरएसएस के पूर्व विभाग संघचालक सूर्यदेव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार आतंकवादियों और संरक्षण देने वालों को खत्म करने के बाद ही इस बार युद्ध पूरा होगा। बिना किसी लक्ष्य के युद्ध विराम होना कुछ स्पष्ट संदेश नहीं है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। बिना लक्ष्य प्राप्ति से पहले युद्ध विराम से जनता दुखी है। इस दौरान नीरज गुप्ता, कमलेश पालीवाल, मंगू सिंह, अनुज त्यागी, विनोद, संजीव कुमार आदि रहे। संवाद