फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर-बदमाशों को खुली छूट, शहर में सुबह से रात तक लूट

Wed, 05 Jun 2019 04:06 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Robbery lady - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मंगलवार को दिनभर बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते रहे। टीपीनगर, परतापुर, बागपत रोड, लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बदमाशों ने लोगों पर कहर बरपाया। लोगों से सरेआम मारपीट कर बदमाश नगदी, मोबाइल और कुंडल आदि लूटकर ले गए। पुलिस दिनभर बदमाशों की तलाश में दौड़ती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

घटना 1 : टीपीनगर क्षेत्र में राजमिस्त्री से सरेराह पांच हजार की लूट
मेरठ।  नई बस्ती निवासी सुभाष पुत्र धन सिंह राजमिस्त्री है। मंगलवार शाम वह दिल्ली रोड स्थित एक टायर कंपनी के के ऑफिस में काम करने वाले अपने भतीजे नीरज से मिलने पहुंचा। वह सड़क पर ही नीरज का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने पिस्टल सटा दी। दूसरे ने सुभाष की जेब से नकदी व मोबाइल निकाल लिया। बदमाश बाइक की चाबी निकालकर बागपत अड्डे की ओर फरार हो गये। सूचना पाकर टीपीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम के अनुसार किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना 2: बागपत रोड पर महिला के कुंडल लूटे
मेरठ। बागपत रोड पर दुकान पर खरीददारी कर रही मलियाना निवासी बिंदू पत्नी मदनलाल के एक बदमाश ने कुंडल लूट लिए। बताया गया कि उस समय लाइट नहीं थी। दुकान में थोड़ा अंधेरा था। तभी किसी ने पीछे से झपट्टा मारा और कुंडल लूटकर ले गया। महिला ने दुकान संचालक पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला का कहना था कि जिसने घटना को अंजाम दिया, वह काफी देर से दुकान के पास खड़ा था। पुलिस ने तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

घटना 3: मरीज ने मोबाइल उड़ाया   
मेरठ। मेडिकल कालेज में एक मरीज स्टाफ नर्स का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। स्टाफ नर्स संजीव कुशवाहा ने मंगलवार को मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया। संजीव ने पुलिस को बताया है कि करीब ढाई साल से मरीज बॉबी निवासी कांशीराम कॉलोनी खरखौदा मेडिकल अस्पताल में हड्डी वार्ड में भर्ती था। आरोप है कि मंगलवार को संजीव दूसरे मरीज का इलाज कर रहे थे, इसी दौरान बॉबी मोबाइल लेकर फरार हो गया। बॉबी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

घटना 4: लिसाड़ीगेट में 10 हजार की लूट
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तमंचे के बल पर बदमाशों ने अब्दुल्लापुर निवासी कारपेंटर नौशाद पुत्र इरफान से 10 हजार रुपये लूट लिए। कारपेंटर ईद के लिए ठेकेदार लक्खीपुरा निवासी आमिर से पैसे लेकर घर लौट रहा था। आशियाना कॉलोनी के पास वारदात हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना 5: रिठानी में महिला से मोबाइल लूटा
परतापुर। घोपला निवासी सुनीता पत्नी विकास मंगलवार सुबह डॉक्टर को दिखाकर वापस घर लौट रहीं थीं। रिठानी में टेंपो से उतरकर सुनीता पैदल ही घर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब फोन सुनने के लिए सुनीता ने मोबाइल निकाला तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। सुनीता ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। बताया है कि बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें