फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मरीज की शिकायत पर डॉक्टर को दी गई चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिला मरीज की शिकायत पर महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. किरण से महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. मनीषा वर्मा ने जवाब-तलब किया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी है कि वह मरीज और तीमारदार को इलाज के बारे में स्पष्ट करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को महिला जिला अस्पताल में एक तीमारदार ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह से कहा था कि उनकी बहू के ऑपरेशन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। इस पर उपाध्यक्ष ने महिला चिकित्सक डॉ. किरण को सर्किट हाउस बुलाया था। सर्किट हाउस के अंदर दोनों में खूब कहासुनी हुई थी। डॉ. किरण का कहना था कि वह चिकित्सक हैं, उन्हें जो मरीज के लिए बेहतर लगेगा, वह करेंगी। मरीज और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह का कहना था कि मरीज के परिजनों को सारी जानकारी देनी चाहिए। उसने लिखित शिकायत की है। महिला चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए उपाध्यक्ष ने शासन को भी पत्र लिखा है।

दोनों की कहासुनी की वीडियो हुआ वायरल
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. किरण के बीच हुई कहासुनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों में खूब कहासुनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें