फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट के लिए आज करें आवेदन

Tue, 09 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब कॉलेजों में सीट भरने के लिए ओपन मेरिट की बारी आ गई है। मंगलवार को रजिस्टर्ड छात्र कॉलेजों में ओपन मेरिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। विवि की वेबसाइट से सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसे भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगाकर कंपलीट फॉर्म जमा करना होगा। कॉलेज कैंडीडेट को रसीद देंगे, जिस पर सीरियल नंबर, दिनांक और साइन होंगे।
विज्ञापन

ओपन मेरिट के लिए विवि ने इस बार कॉलेजों पर कुछ चेक लगाए हैं। आवेदन फॉर्म का प्रारूप तय किया है। फॉर्म का रिकॉर्ड विवि अपने पास मंगाएगा। कैंडीडेट कितने बजे फार्म जमा करने पहुंचा, इसका रिकॉर्ड रहेगा। ऐसा नहीं होगा कि कॉलेज की ओर से यह कह दिया जाए कि कैंडीडेट आया ही नहीं। पिछले साल इस तरह की काफी शिकायतें सामने आई थीं। विवि ने कॉलेजों से एक रजिस्टर मैंटेन करने को कहा है। जिसका रिकॉर्ड विवि भेजना होगा। विवि इसको क्रास चेक करेगा। ओपन मेरिट के लिए कैंडीडेट रजिस्ट्रेशन फार्म और सभी कागजात की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। सीरियल नंबर अहम है।

करीब 10 हजार सीट खाली
मेरठ और सहारनपुर मंडल में बीए, बीएससी और बीकॉम की 27233 सीट भरी हैं। इनमें बीए की 15711, बीकॉम 3287, बीएससी 7268 और बीएससी एग्रीकल्चर की 899 सीट भरी हैं। करीब 10 हजार सीट खाली हैं। ओपन मेरिट के लिए आवेदन करने से पहले कॉलेज में खाली सीटों की संख्या और मेरिट की स्थिति जान लें।
विज्ञापन


पीजी के रजिस्ट्रेशन शुरू
विवि के एडमिशन पोर्टल पर सोमवार से पोस्ट ग्रेजुएशन के रजिस्ट्रेश शुरू हो गए। एलएलबी के भी रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए। एमएससी एजी के रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू होंगे। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स रशियन और फ्रेंच (केवल विवि कैंपस में) के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बीवॉक इन योगिक साइंस, इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी और क्लीनिकल साइकोलॉजी में एडमिशन के लिए भी रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए हैं। यह कोर्स केवल आरजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में है। केवल लड़कियां रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। उधर, ग्रेजुएशन में सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन अभी चालू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें