फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महानगर में खुले पड़े नाले, निगम मौन

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में खुला पड़ा अबू नाला। स्रोत संवाद
विज्ञापन
महानगर में खुले और जर्जर नाले अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आबूनाला, ओडियन नाला सहित कई प्रमुख नालों की टूटी दीवारें और गायब रेलिंग हर दिन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालात यह हैं कि महानगर में आए दिन कोई न कोई व्यक्ति नाले में गिरकर घायल हो रहा है या शव मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


हाल में आबूलेन क्षेत्र में नाले में गिरकर एक ई-रिक्शा चालक की मौत ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला ठंडा हुआ नहीं कि ट्रांसपोर्टनगर नई बस्ती में व्यक्ति की नाले में शव मिलने की घटना ने निगम की पोल खोल दी। लोगों का कहना है कि यदि नाले की दीवार दुरुस्त होती या सुरक्षा रेलिंग लगी होती तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक हलचल जरूर होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा।
ओडियन नाले की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर नाले की दीवारें ध्वस्त हैं, जबकि कुछ हिस्सों में नाला इतना गहरा है कि ऊपर से देखने पर उसका अंदाजा तक नहीं लगता। शाम और रात के समय नाले खतरनाक हो जाता है, जब अंधेरे में राहगीर और वाहन चालक जोखिम में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दिन हो या रात, बच्चों, बुजुर्गों, दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये खुले नाले मौत का जाल बन चुके हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है, जब नाले का पानी सड़क के बराबर आ जाता है, लोग अनजाने में उसमें गिर जाते हैं। कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं।
यह घटना खोलती निगम की पोल
करीब दो साल पहले ओडियन नाले में गिरकर एक बालक की मौत हो गई थी, जबकि चार वर्ष पहले दिल्ली रोड पर नाले में गिरने से लगभग 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। आबूनाला में ई चालक की मौत हुई थी। दिल्ली रोड पर 20 दिन पहले एक बालक के नाले में गिरने की खबर एक महिला ने पुलिस को दी थी। इसके अलावा भी कई मामलों में नालों से शव बरामद होने की घटना सामने आती रही हैं। कुछ मामलों में तो शव खोजने में कई-कई दिन लग गए जिससे परिजनों को भारी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
-
नालों में सफाई कराने का कार्य चल रहा हैं। दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर इलाके में निगम की एक टीम नाले की सफाई के लिए लगी हैं। जहां पर नाले क्षतिग्रस्त है, उनके मरम्मत करने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

लवी त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य एवं अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें