फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुलेआम दबंगई, SSP ऑफिस के बाहर पुलिसकर्मियों को पीटा, फाड़ी वर्दी

Tue, 22 May 2018 08:35 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में एसएसपी आवास के बाहर चेकिंग के दौरान कार रोकने से नाराज हरियाणा के युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने ले जाकर इन युवकों का सीट-बेल्ट न लगाने का चालान कर छोड़ दिया। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को एसएसपी आवास के बाहर पुलिस क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार वहां से गुजरी तो क्यूआरटी ने उसे भी रोक लिया। उसमें हरियाणा के पांच युवक सवार थे। आरोप है कि सभी नशे में थे। क्यूआरटी के सिपाहियों ने उनकी तलाशी लेने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क उठे। उन्होंने कार से उतरकर क्यूआरटी के सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। मामला बढ़ता देख क्यूआरटी के सिपाही ने जनकपुरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जनकपुरी पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और थाना लेकर पहुंच गई। क्यूआरटी की टीम भी मौके पर पहुंची। रात 11 बजे तक थाने में भीड़ रही। अचानक पुलिस ने आरोपी युवकों का सीट बेल्ट में चालान कर दिया और पेनाल्टी लेकर आरोपियों को छोड़ दिया।  

पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल समेत दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि कार की चेकिंग को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन बाद में आरोपियों का चालान कर दिया गया। मारपीट जैसा कोई मामला नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें