फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में खुली कैसीनो की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो के पीछे कई बातें शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा है कि भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में होटल में चल रहे कैसीनो की पोल खुल गई। दरअसल, भाजपा के कई गुट हैं। जिस गुट से होटल मालिक नवीन अरोड़ा जुड़े हैं, उस गुट से भाजपा का एक गुट खफा है। लिहाजा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की खींचतान में कैसीनो का खुलासा हुआ है। उसी गुट ने पूरी रेकी कर पुलिस को सूचना दी। यही वजह थी कि सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ठीक ऐसे समय पर पहुंची जब कैसीनो चल रहा था। सूचना सीधे आला अधिकारियों को दी गई थी, इसलिए स्थानीय नौचंदी पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


ये हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी
नवीन अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर होटल स्वामी, कपड़ा कारोबारी
राकेश सहगल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, धागा कारोबारी
राजकुमार, निवासी बेगमबाग, हेंडलूम व्यापारी
संजय अरोड़ा, निवासी शास्त्रीनगर, अधिवक्ता
राजीव गुलाठी, निवासी बेगमबाग, कपड़ा कारोबारी
गौरव कंसल, निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड स्पेयर पार्ट्स व्यापारी
मोहित टंडन, निवासी जागृति विहार हेंडलूम व्यापारी
देवेंद्र कुमार सेठी, निवासी कल्याणी सिविल लाइंस, आढ़ती





नकदी और ताश भी बरामद
पुलिस ने मौके से 1.9 लाख रुपये नकदी और 35 गड्डी ताश के पत्ते बरामद किए।

इस तरह लग रहा था कैसीनों में दांव

होटल के हॉल में बड़ी-बड़ी टेबिलों पर अलग-अलग ग्रुप में लोग बैठे थे। ये लोग ताश के पत्तों और रंग-बिरंगे कॉइन के साथ बड़े-बड़े दांव लगा रहे थे। रुपये के स्थान पर ये लोग कॉइन का इस्तेमाल कर रहे थे। खत्म होने पर रुपये देकर अलग-अलग रंग के कॉइन ले रहे थे। जीतने वाले व्यक्ति काउंटर पर कॉइन देकर रुपये ले रहे थे। जीतने वाले को कॉइन की कीमत का 10 प्रतिशत कमीशन काटकर रकम दी जा रही थी। इस बीच मॉडल शराब पराेस रही थीं और डांस कर रही थीं।
विज्ञापन



कॉइन का रंग कीमत
बैंगनी सफेद एक लाख
गुलाबी सफेद 50 हजार

काला सफेद 25 हजार
पीला सफेद एक हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें