फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ही समाप्त कर सकते हैं कुरीतियां : अमित त्यागी

विज्ञापन
गांव खंद्रावली में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं। स्त्रोत
विज्ञापन
माछरा। स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल व सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांव खंद्रावली में स्थित सुखन सिंह त्यागी के आवास पर विचार गोष्ठी, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज के सचिव अमित त्यागी उर्फ चुनमुन व विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। समाज की कुरीतियों को एकजुट होकर युवा ही समाप्त कर सकते हैं। इस दौरान मनोज गिरि ने विचार व्यक्त किए। कोचिंग सेंटर के बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरुक किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर विकास, किरण त्यागी, विक्रम त्यागी, अमरीश त्यागी, अजय शर्मा, रविश त्यागी, हिमांशु त्यागी, हर्ष शर्मा, गौरव त्यागी, साक्षी प्रजापति, पायल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें