फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वितीय इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने शहर की मलिन बस्तियों का भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रो. लता कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रूबी, डॉ. अरविंद्र कुमार और डॉ. गजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें