गणतंत्र दिवस पर एक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही छात्राओं के फोटो दो छात्रों ने अपने मोबाइल से सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। इससे नाराज छात्राओं के परिजनों ने आरोपी छात्रों की धुनाई की। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। गणतंत्र दिवस पर एक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। छात्राएं नाटक और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति कर रही थी। इस दौरान दो छात्रों ने अपने मोबाइल से छात्राओं के फोटो खींचकर सोशल साइट पर अप लोड कर दिए। इसका छात्राओं को पता चल गया। सूचना पर स्कूल में परिवार के लोग भी पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों ने आरोपी छात्रों को पकड़कर धुनाई कर दी। इससे स्कूल परिसर में हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर छात्रों के परिजन भी स्कूल में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी स्कूल में पहुंची। पुलिस ने आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों ने अपनी गलती मानी। इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/