फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 90 शिकायतों में सिर्फ सात का समाधान

Sat, 16 May 2026 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसएसपी। (मवाना)
विज्ञापन
समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिलाधिकारी व एसएसपी ने तहसील व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 90 शिकायतें आई। मौके पर केवल सात का ही निस्तारण हो सका।
जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय ने लोगों की शिकायतों के सुना। अंकित कुमार गाजीपुर जल ने निकासी, ओमवीर ऐंची कला ने विद्युत पोल लगाने, चरण सिंह जलालपुर ने खेत की पैमाइश कराने, राजवीर परीक्षितगढ़ ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने, इंद्रपाल दूधली ने सरकारी चक्र को खुलवाने की मांग की। रामफल बिसौला ने खेत की पैमाइश कराकर चकरोड को खुलवाने, शिवम सदरपुर ने खतौनी में वारिसान दर्ज कराने की मांग उठाई। दिनेश कुमार सैदपुर ने खेत में जबरदस्ती नाली निकालने और फसल को नष्ट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर के कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने कस्बे में एक स्कूल की शिकायत करते हुए कहा कि उक्त स्कूल अमान्य है। उक्त स्कूल का कोई यू डायस कोड नहीं है और परीक्षितगढ के किसी मदरसे का यू डायस कोड प्रयोग किया जा रहा है। कक्षा 12 की कक्षाएं संचालित हो रही हैं जबकि कोई मान्यता नहीं है। बिना टीसी सी के प्रवेश लिया जा रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रकरण की जांच कराकर निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें