फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 88 शिकायतों में सिर्फ सात का हुआ समाधान

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते एस एस पी व एडीएम प्रशासन। (मवाना)
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी और एडीएम प्रशासन ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने तहसील व अन्य कई विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण करने के आदेश दिए। कुल शिकायतें 88 आई लेकिन केवल सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शोविंद्र गडीना ने कृषि भूमि की पैमाइश कराने, अखलाक नंगला हरेरू ने खतौनी दुरुस्त कराने, यासीन मवाना तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। राजकुमार खानपुर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, मान सिंह मौड खुर्द ने फर्जी दस्तावेज से संपत्ति हड़पने के मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का अनुरोध एसएसपी से किया। मीना सैफपुर कर्मचंदपुर ने सरकारी चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराने, वीर सिंह सिखेड़ा ने बिजली का बिल सही कराने की मांग की। शादाब मोहल्ला खैरात अली ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, धर्मपाल हस्तिनापुर ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने आदि की शिकायतें की गई। समाधान दिवस में एस डी एम संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह, सीओ पंकज लवानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें