फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 मरीज मिले, दो की मौत, 155 की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 18 मरीज मिले, दो की मौत, 155 की छुट्टी
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के मंगलवार को 18 नए मरीज मिले और दो की मौत हो गई। एक मौत निजी अस्पताल और एक मेडिकल में हुई है। 155 मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय मामले अब 552 है। इनमें से 145 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 322 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी 85 लापता हैं।
लापता मरीजों को अगर निकाल दिया जाए तो सक्रिय केसों की संख्या 467 ही रह गई है। 6387 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65669 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 806 लोगों की मौत दिखा रहा है। अब तक 56654 की छुट्टी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 25 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

गांवों में भी कोरोना कम होने लगा है। 2149 लोगों की जांच की। तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। 226 देहात में एक्टिव केस हैं। 80 को मेडिकल किट बांटी गईं।
ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 115
मेरठ। ब्लैक फंगस के मंगलवार को 10 नए मरीज मिले हैं। अब तक 271 मरीज मिल चुके हैं। 11 की छुट्टी हुई है। इस तरह 135 की छुट्टी हो चुकी है। 115 एक्टिव केस हैं। 21 की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मेडिकल में 94 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13 मरीज कोविड पॉजिटिव तथा 81 निगेटिव हैं। इनमें से 22 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं।
मेडिकल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार किया गया था, वह अब लगभग फुल हो चुका है। लिहाजा कोविड-19 ब्लॉक में व्यवस्था करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें