मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा एक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए एक दिसंबर से चार दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2027 को छह से सात वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच जन्मे बच्चे ही पंजीकरण के पात्र होंगे। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।
26 दिसंबर को अपलोड होंगे प्रवेश पत्र, 17 जनवरी को परीक्षा
विद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 26 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। पंजीकरण के लिए नगर निगम से जारी बच्चे के नाम वाला जन्म प्रमाणपत्र, बच्चे और माता-पिता के आधार कार्ड तथा बच्चे का हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होगा।
इसके अलावा लागू होने की स्थिति में श्रेणी और विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र, रक्षा कर्मियों का पहचान पत्र तथा दीवान पब्लिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12 की अंकतालिका या उत्तीर्ण प्रमाणपत्र जमा करना होगा। अभिभावक पंजीकरण के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.dewanpublicschoolmeerut.com पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक 7217547165 पर संपर्क किया जा सकता है।