फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएनबी ने रोहटा में वित्तीय समावेशन अभियान चलाया

विज्ञापन
रोहटा। रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में पीएनबी की ओर से वित्तीय
विज्ञापन
रोहटा। रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में पंजाब नेशनल बैंक ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान आयोजित किया। पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अशोक चंद्र ने वित्तीय समावेशन मजबूत करने और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने ग्राहकों को बैंक खातों व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया। प्रबंध निदेशक ने डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने ओटीपी, पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने को कहा। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने पर भी जोर दिया। अशोक चंद्र ने स्वयं सहायता समूह के हस्तनिर्मित उत्पादों का निरीक्षण कर सराहना की। कार्यक्रम में पीएनबी के आंचलिक प्रबंधक अजय टिबरेवाल सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें