फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा को कई कपंनियों ने दिया प्रजंटेशन, आज होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा को कई कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन, आज होगा निर्णय
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर मंगलवार को छह कंपनियों की तरफ से प्रजेंटेशन दिया गया। विवि ने कंपनी प्रतिनिधियों को बता दिया कि परीक्षा विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों से ही होगी। बहु विकल्पीय नहीं होगी।
अभी तक दिए गए प्रजेंटेशन के मुताबिक छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय में पेपर ईमेल से भेजा जाएगा। वे डेढ़ घंटे में पेपर करने के बाद कॉपी स्कैन कर विवि को भेजेंगे। हालांकि अभी इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया। बृहस्पतिवार को भी कई कंपनी के प्रतिनिधि की बैठक बुलाई गई। प्रजेंटेशन फाइनल होने के बाद डिजिटल कमेटी ऑनलाइन परीक्षा पर निर्णय देगी। वहीं, बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में ऑनलाइन प्रैक्टिकल कराने के विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाओं को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑनलाइन आयोजन पर सहमति दी जा चुकी है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को डिजिटल कमेटी सदस्यों के सामने कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया है। बृहस्पतिवार को भी कई कंपनियों को बुलाया गया। शाम को प्रजेंटेशन देखने के बाद डिजिटल कमेटी परीक्षा पर निर्णय लेगी कि किस तरह से ऑनलाइन निगरानी हो सकती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मौखिक परीक्षा के निर्देश जारी
इसके अलावा विवि ने बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में ऑनलाइन मौखिक को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षक कॉलेज से ऑनलाइन परीक्षा लेंगे। एक बार में ही एक ही छात्र की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद परीक्षकों को वेबसाइट पर नंबर अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें