फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों की ई-महफिल में दिल की बात  

Sun, 17 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहरवासी बहुत बिजी हो गए हैं। रोज-रोज न तो दोस्तों से मिल सकते हैं और न ही रिश्तेदारों से। आपस में मेलजोल बना रहे और रोज बात भी होती रही, इसके लिए इन्होंने सोशल साइट्स को जरिया बना लिया है। व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक के जरिये अपने दिल की बात कहते हैं। हर रोज इनकी ई-महफिल सजती है। जिसमें गिले-सिकवे के अलावा काम की बात भी होती है। एक-दूसरे को कॅरियर के टिप्स भी देते हैं। ई-महफिल पर आधारित रिपोर्ट।
विज्ञापन


सिंगर कपिल की ई-महफिल
सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के परफार्मिंग आर्ट के छात्र कपिल ने अपने फेसबुक अकाउंट के साथ टिवट्र, व्हाट्सएप सहित सारे सोशल मीडिया पर ग्रुप क्रिएट किया है। इस ग्रुप में कपिल ने अपने सारे वर्क को दोस्तों के साथ साझा करते हैं। रुटीन क्लास में क्या सीखा, रागों की जानकारी से लेकर अपने नए लिरिक्स और कंपोजिशन को दोस्तों के बीच साझा करने के लिए कपिल पूरी तरह सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वह कहते हैं इससे हम मार्केट में बने रहते हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है जहां हम दोस्तों से मैनयुली न मिलें, लेकिन चेटिंग के बाद दूरियां महसूस नहीं होतीं।
 
पेंटिंग का हर रंग सोशल मीडिया पर 
चित्रकारी की शौकीन करिश्मा सचदेवा कहती हैं रोजाना दोस्तों के साथ बैठकर उन्हें अपनी पेंटिंग्स के बारे में बताऊं, ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि रोजाना वक्त नहीं मिलता। लेकिन हम अपने वर्क को फेसबुक पर शेयर कर लेते हैं। इससे एक दूसरे के क्रिएशन और आइडियाज़ भी पता चल जाते हैं। करिश्मा ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर एक एफबी पेज बनाया है। इस पर सारी बातें साझा होती है। पिछले दिनों अनुभा कॉलेज में बेस्ट आर्टिस्ट के अवार्ड से नवाजी गई वो भी उन्होंने पेज पर शेयर किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हिट हुए डांसिंग स्टेप्स
राधिका, वंदिता व श्वेता डांसिंग में स्टेट लेवल तक प्राइज जीत चुकी हैं। राधिका कहती हैं हमारे ग्रुप को जितना फेम स्टेज परफार्मेंस से नहीं मिल पाया, उतना फेम मेरे सोशल मीडिया पेज ने दिलाया। राधिका ने डांस फ्लोर नाम से अपना फेसबुक पेज बनाया है। इस पेज पर वो अपनी सारी डांस वीडियो अपलोड करती है। उसके फ्रैंड्स यही से वीडियो देखते और लाइक करते हैं। 

मिलता है लाभ
सोशल मीडिया पर अपने काम को प्रचारित करने से काफी लाभ मिलता है। कॅरियर की अच्छी अपोरच्यूनिटी मिलती है। वहीं अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। सोशल मीडिया के जरिये दुनियाभर के डायरेक्टर और मेंटर्स की नजर में आपका टैलेंट आता है, जो उसे चयन करते हैं। आपकी गलतियों को दूर करने के तरीके व गलतियां भी बताते हैं। 

सस्ता और अच्छा विकल्प
सोशल मीडिया पर अपनी कला को प्रसारित करना एक सस्ता विकल्प है, जो आपको एक अच्छा और सस्ता मंच देता है। जहां आप अपने काम को स्प्रेड कर सकते हैं। इसलिए युवा कलाकार सस्ते विकल्प के तौर पर सोशल मीडिया को अपना रहे हैं। जिसके माध्यम से वे घर बैठे अपनी प्रतिभा को दुनियाभर में फैला सकें और लोगों को उससे अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें