महिला कॉलेजों में लागू है यूनिफार्म
शहर के सभी महिला पीजी कॉलेजों में छात्राओं के लिए यूनिफार्म का नियम लागू है। यूजी, पीजी, बीएड की छात्राओं को सलवार सूट पहनकर आना होता है। कुछ कॉलेजों में यूनिफार्म में थोड़ा फर्क है। जूनियर, सीनियर छात्राओं का अंतर भी यूनिफार्म पर लगी पट्टियों से पता चलता है। हर कॉलेज में छात्राओं को यूनिफार्म में ही कॉलेज गेट से एंट्री दी जाती है, जबकि कोएड कॉलेजों में यह नियम लागू नहीं हैं।
कैमरा ऑन करके रखना होगा
छात्राएं जब यूनिफार्म में ऑनलाइन कक्षा से जुड़ती हैं तो एक अनुशासन रहता है। ऑनलाइन कक्षा भी ऑफलाइन की तरह व्यवस्थित लगती है। साथ ही सभी छात्राओं को कैमरा ऑन रखना होगा ताकि संवाद बना रहे। डॉ. किरण प्रदीप, प्रिंसिपल कनोहर लाल महिला पीजी कॉलेज।
कक्षा जैसा माहौल आएगा नजर
छात्राओं को इस बार ऑनलाइन कक्षाओं में कॉलेज यूूनिफार्म में ही जुड़ने के लिए कहा है ताकि कक्षा जैसा माहौल नजर आए। इससे एकरूपता भी बनी रहती है। -डॉ. दिनेश चंद, प्रिंसिपल शहीद मंगल पांडेय पीजी कॉलेज।