फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-नीलामी में 201 भूखंडों पर ऑनलाइन लगेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडा की ओर से 12 और 13 सितंबर को ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। इसमें कुल 201 आवासीय और व्यावसायिक भूखंड बोली के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन

मेडा के सचिव अर्पित गुप्ता ने बताया कि 134 व्यावसायिक और 67 आवासीय भूखंड की नीलामी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए टीम गठित की गई है। खरीदारों को भूखंडों से संबंधित परेशानी न हो, इसके लिए मौके की स्थिति और भूमि की जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। प्राधिकरण ने अपनी ही वेबसाइट पर भूमि का नक्शा अपलोड किया गया। बोली लगाने के लिए आवेदक सर्किल रेट के हिसाब से 10 फीसदी पैसा एडवांस में जमा कर रहे हैं ताकि ऑनलाइन बोली में लोग शामिल हो सके। मेडा की वेबसाइट पर लिंक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें