फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखदूमपुर गंगा हादसा: एक युवक का शव बरामद, तीन की तलाश जारी, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 04 Apr 2026 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे में डूबे चार युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और प्रशासन का सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
एनडीआरएफ तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में डूबे चार युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवकों की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
शनिवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अभिषेक पुत्र कमल सिंह का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव उसी स्थान के आसपास मिला है, जहां शुक्रवार को चारों युवक गंगा में डूब गए थे। 

शव को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: 'गंगा मैया मुझे ले जाओ, बच्चे लौटा दो', 100 साल की दादी की अंतिम विदाई बनी पोतों का अंतिम सफर; चार भाई डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के बाद से ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक अन्य तीन युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रशासन ने तेज की तलाश
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि बाकी युवकों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लापता युवकों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें