फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, चार छात्र घायल

Fri, 17 Jan 2020 07:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कैंट एरिया में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए। इनमें एक छात्र की गंभीर हालत बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सभी घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पांच दोस्त होंडा सिटी कार से दावत खाने जा रहे थे। बताया गया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसकी वजह से वह बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए।

रोहटा रोड पर सरस्वती विहार-111 निवासी सूबेदार पवन कुमार का बेटा रवि कुमार (26) अपनी होंडा सिटी में दोस्त सूर्य सैन (24) पुत्र अजय सैन निवासी गोलाबढ़ रोहटा रोड, प्रशांत कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरस्वती विहार, शिवम पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी दौराला और विशाल निवासी गोलाबढ़ आबूलेन जा रहे थे। औघड़नाथ मंदिर से आर्मी हॉस्पिटल बीच गोल्डन पार्क रेसकोस रोड पर गाड़ी असंतुलन होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें सूर्य सैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य चारों युवक घायल हो गए। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 120 से ऊपर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अचानक गाड़ी के सामने एक वाहन आ गया। गाड़ी प्रशांत चला रहा था। प्रशांत ने तेजी से ब्रेक लिया, तभी गाड़ी का पिछला हिस्सा घूम गया और सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। पिछली सीट पर सूर्य सैन बैठे थे। सूर्य सैन के पिता अजय सैन आर्मी में सूबेदार से रिटायर्ड है। हादसा होते ही वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं जानकारी लगने पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी लगने पर छात्रों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें