संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बाबा श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार शाम अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (वैश्य संगठन) की तहसील स्तरीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता डॉ. पवन गोयल व संचालन विकास अग्रवाल ने किया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि वैश्य संगठन के प्रदेश मंत्री पदमसेन मित्तल ने कहा कि वैश्य समाज देश प्रेम, समाज सेवा, धर्म सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। स्कूल, अस्पताल, धर्मशाला व मंदिरों के लिए अधिकतम सहयोग करता है परंतु राजनीतिक और वैश्य उत्थान के लिए उतना चिंतन नहीं करता है। हमें उपजातियों से हटकर केवल वैश्य बनना चाहिए। गोष्ठी में मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी, मंत्री विनय दुबलिश का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। गोष्ठी में हस्तिनापुर के रत्नेश्वर दयाल गुप्ता, परीक्षितगढ़ के सराफ कमलकांत सिंगल, फलावदा के भास्कर अग्रवाल, रामराज के धनेश बंसल ने प्रस्ताव रखा कि इस तरह की गोष्ठी प्रत्येक कस्बे में आयोजित करके वैश्य समाज को संगठित किया जाना चाहिए। अरविंद रस्तोगी, मिहिर सिंगल, श्यामलाल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, कुलदीप मोहन सिंगल, वर्णित रस्तोगी ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का सुझाव प्रस्तुत किया। गोष्ठी में नामित सभासद अलकनंदा अग्रवाल, नगर पंचायत बहसूमा में अमित गोयल, फलावदा नगर पंचायत में अश्वनी बिश्नोई व परीक्षितगढ़ में राजेंद्र प्रसाद गर्ग को सम्मानित किया।