नीलकंठ विद्यापीठ में पांच दिवसीय स्काउट शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नीलकंठ विद्यापीठ में बीएड विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय स्काउट शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट ध्वजारोहण व स्काउट प्रतिज्ञा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. विशाल कोहली रहे।
ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्काउट फ्लैग गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों और विद्यार्थियों को स्काउट स्कार्फ और कैप प्रदान किए गए। चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। कहा कि स्काउट शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना को विकसित करता है। डॉ. योगेश भौमिया ने कहा कि दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहना, निरंतर सीखते रहना, कठिन परिस्थितियों का सामना करना ही सच्चे स्काउट की पहचान है। पांच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को मेडिकल व फर्स्ट-एड तकनीक, आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्य, सामाजिक जागरूकता गतिविधियां, टीम बिल्डिंग अभ्यास, प्राकृतिक आपदाओं में जीवित रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरानमनोज गोयल, उषा शर्मा, रेखा, टीना, अंजली चौधरी, नेहा शर्मा, पल्लवी, कपिल अग्रवाल,प्रियंका, आरती चौधरी, आंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।