फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा निस्तारण प्लांट से संबंधित जानकारी मांगी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कुडा निस्तारण प्लांट के संबंध में ज्ञापन देते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मांगेराम मित्तल के नेतृत्व में पालिका ईओ के नाम ज्ञापन देकर कूडा निस्तारण प्लांट से संबंधित जानकारी मांगी है।
ज्ञापन में पूछा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्वीकृत प्रतिदिन की क्षमता क्या है। पिछले 3 से 6 माह में यह प्लांट प्रतिमाह कितने दिन तक संचालित हुआ और प्रतिदिन औसतन कितना कूड़ा प्रोसेस किया गया। यदि प्लांट पूर्ण क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहा है तो उसके कारण क्या हैं और नियमित संचालन के लिए क्या कार्ययोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट संचालन के लिए प्रयुक्त विद्युत कनेक्शन की संख्या क्या है, उसका कनेक्शन नंबर क्या है और उसका औसत मासिक विद्युत बिल कितने रुपये आता है। प्लांट में कुल कितने कर्मचारी कार्यरत हैं। उनकी नामावली, पदनाम एवं तैनाती का विवरण उपलब्ध कराया जाए। प्लांट के संचालन एवं रखरखाव पर प्रतिमाह होने वाला कुल व्यय कितना है। उपरोक्त बिंदुओं पर 15 दिवस के भीतर स्पष्ट एवं लिखित जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजवीर चौधरी, गौरव रस्तोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें