फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राजमिस्त्री की जलकर मौत, कमरे का मंजर देख पत्नी की निकली चीख, रात में हीटर जलाकर सोया था ताहिर

Fri, 09 Feb 2024 12:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के लोहियानगर में एक राजमिस्त्री की जलकर मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार सुबह कमरे का मंजर देखकर उसकी पत्नी की चीख निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ ताहिर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के अलीबाग कॉलोनी में ताहिर (45) की बिजली की हीटर की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। वह अपने मकान में अकेला सो रहा था। सुबह परिजनों ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फतेहउल्लापुर रोड अलीबाग कॉलोनी निवासी ताहिर (45) पुत्र फिजू राजमिस्त्री का काम करता है। वह बगल में ही खुद का पीएम आवास योजना के तहत घर बनवा रहा है। बृहस्पतिवार रात को ताहिर निर्माणधीन मकान में अकेले सोया था। ताहिर ने कमरे में अपने पास ही बिजली का हीटर जलाया हुआ था।

बताया गया कि रात को अचानक ताहिर को मिर्गी का दौरा पड़ गया। दौरे में छटपटाते हुए उसका हाथ हीटर के ऊपर चला गया और करंट लगने से ताहिर की मौत हो गई। रातभर उसे ऐसे ही करंट लगता रहा और शरीर झुलस गया।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह ताहिर की पत्नी फिजा उसे जगाने निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो देखा कि वह झुलसा पड़ा है। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई थी सेंध, अब खुलेंगे बड़े राज

उधर, कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें