फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करती जेसीबी सहित युवक पकड़ा

विज्ञापन
अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई जेसीबी। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। ग्राम समसपुर के जंगल में मंगलवार रात खनन माफिया जेसीबी से खनन कर रहे थे। खेत मालिक ने ग्रामीणों की मदद से एक जेसीबी मशीन व एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी बरामद कर उक्त युवक को थाने ले आए। खेत मालिक ने चार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारह दिन पूर्व खनन माफियाओं ने उसके खेत से जेसीबी मशीन द्वारा करीब 12 सौ डंपर मिट्टी का अवैध खनन कर दिया गया है।
मंगलवार रात करीब 12 बजे युवक जेसीबी लेकर खेत में पहुंचा और खनन करने लगा। मौके पर तीन-चार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर युवक पहुंचे और मिट्टी भरने लगे। दर्जनों ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख अरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। जबकि जेसीबी सहित एक युवक ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी व युवक को थाने ले आई। पीड़ित ने एक युवक को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें