फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को पीछा कर एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर रोड पर एक कॉलेज की छात्रा निकुल सोमवार दोपहर अपनी सहेली रितिका के साथ कॉलेज जा रही थी। पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने निकुल से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए। उन्होंने बाइक से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। करीब आधा किलोमीटर पर ही बदमाशों को घेर लिया गया। चकमा देकर एक बदमाश बाइक सहित फरार हो गया, जबकि एक साथी को पकड़ लिया। सूचना पर गंगानगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से छात्रा का मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुढ़ाना गेट के जत्तीवाड़ा मोहल्ला निवासी रोहित बताया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा के मुताबिक वह बिजनौर निवासी है और यहां एल. ब्लॉक में रूम लेकर पढ़ाई कर रही है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है, वहीं, पूछताछ के आधार पर उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें