फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
मंडावली-ठगी का आरोपी शाहवेज।
विज्ञापन
- महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम करोड़ों की ठगी का मामला
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में मंडावली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
मंडवली थाना क्षेत्र के मोटा महादेव के निकट महादेवपुरम कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर भूमाफियाओं ने दर्जनों लोगों से कई करोड़ की ठगी की। मंडावली पुलिस ने ठगी मामले शामिल मुख्य आरोपी जलालाबाद निवासी शाहवेज को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व मंडावली पुलिस ने ठगी में शामिल किरतपुर निवासी आसिम जलाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नितेश प्रताप सिंह के निर्देश पर मंडावली पुलिस ने प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। करीब 45 पीड़ितों ने मंडावली पुलिस को ठगी के मामले में तहरीर सौंपी है। पुलिस अन्य दो आरोपियों किरतपुर निवासी अभिषेक गुप्ता और जितेंद्र की तलाश में जुटी है।
महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 70 लोगों से ठगी हुई है। ठगी गई धनराशि करीब सात करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें