फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ट्रक से टकराई टाटा ऐस, एक की मौत दो घायल, चालक ट्रक छोड़कर फरार

Sun, 04 Nov 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर चार लाइन स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। तीन युवक देवबंद से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के कसबा देवबंद के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी वसीम (28) पुत्र शमीम गाड़ी चलता था। वह शनिवार सुबह देवबंद से टाटा ऐस लेकर मुजफ्फरनगर सामान लेने आ रहा था। उसके दो साथी खुर्शीद पुत्र काला और मुस्तकीम पुत्र हाजी भी साथ थे।

जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में रोहाना में एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो तभी पीछे से आए एक ट्रक ने टाटा ऐस में टक्कर मार दी, जिससे टाटा एस वहां रेस्टोरेंट के सामने खड़े अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुर्शीद और मुस्तकीम गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर रोहाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बघरा में मासूम बालक को कुचला, मौत
बघरा में सड़क किनारे खड़े एक छह साल के बालक को जुगाड़ के पीछे बंधी कार ने कुचल दिया, जिससे बालक की मौके पर मौत हो गई। बघरा निवासी नईम का छह साल का बेटा उजैर शनिवार शाम को कसबे के बस स्टैंड पर खड़ा था।

इसी दौरान कस्बे का ही कबाड़ी हसीन पुत्र नजीर जुगाड़ के पीछे एक पुरानी कार को बांध कर ला रहा था। बस स्टैंड पर जुगाड़ मुड़ा तो पीछे बंधी कार ने वहां खड़े बालक उजैर को अपनी चपेट में ले लिया और पहिये के नीचे आकर कुचले जाने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक जुगाड़ को छोड़ कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के पिता की ओर से जुगाड़ चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें