फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
बाइक और कर की भिड़ंत के बाद मौके पर खड़ी कर
विज्ञापन
रिश्तेदार की मौत में शामिल होकर पिता-पुत्र लौट रहे थे घर, तीन अन्य घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बे में मेरठ-गढ़ मार्ग पर बुधवार की रात करीब 9:00 बजे कार और दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भेजा। जहां इलाज के दौरान मेरठ के लिसाड़ी गेट की चमन काॅलोनी निवासी गुलजार (50) की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गुलजार बुधवार को पल्सर बाइक पर अपने बेटे गुलफाम के साथ किठौर के गांव बौंद्रा से एक रिश्तेदार की मौत में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वह मेरठ-गढ़ मार्ग पर कस्बे में अंबेडकर की प्रतिमा के सामने पहुंचे तो गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सामने से आ रही गुलजार और एक अन्य की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। गुलजार और गुलफाम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान गुलजार की मौत हो गई। पुलिस ने अनुसार हादसे में मृतक गुलजार का बेटा गुलफाम और दूसरी बाइक पर सवार किठौर निवासी मोहम्मद सालिम और इमरान शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। इस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें