फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर सोमवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट एंबुलेंस मेरठ ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष पांच घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव मीवा निवासी विकास अपनी पत्नी मीनाक्षी और तीन साल के बेटे अक्कू के साथ सोमवार शाम हस्तिनापुर से गांव लौट रहे थे। वह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस घायल विकास के परिवार को लेकर मवाना सीएचसी पहुंची, जहां गंभीर हालत होने पर विकास को मेरठ रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार घायल तीनों को गंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है। मृतक की पहचान बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखनगर निवासी रवि के रूप में हुई। रवि की पत्नी सीमा व बेटा राघव ( 12) का सूर्या अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें