घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि कैराना रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कैराना से जा रही एक बस ग्राम मन्ना माजरा के पास पलट गई। बस में सवार शामली के मोहल्ला तिमरसा निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/