फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर: कार व स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, दिल्ली के कांवड़िये की मौत, दूसरा घायल

Tue, 23 Jul 2019 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एक्सीडेंट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में कांवड मार्ग से गुजर रहे स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंसूरपुर में हाईवे पर बोलेरो कार टक्कर से स्कूटी सवार एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कावड़िया मोहित पुत्र रामजीलाल उम्र 20 वर्ष, निवासी पहाड़गंज दिल्ली का रहने वाला है। उसका साथी योगेश पुत्र सतीश उम्र 21 वर्ष, घायल हुआ है। 

दोनों साथी स्कूटी पर कावड़ लाने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। नावला कोठी से मंसूरपुर की ओर थोड़ा चलने पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे मोहित की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। घायल कांवडिए का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें